फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालय को झज्जर ब्लॉक में प्रथम स्थान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालय को झज्जर ब्लॉक में प्रथम स्थान मिला
विज्ञापन

स्कूल को सरकार की ओर से 50000 रुपये का ईनाम भी दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले के छोटे से गांव सुर्खपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय को मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना के तहत झज्जर ब्लॉक में प्रथम स्थान मिला है। इस दौरान स्कूल को सरकार की ओर से 50000 रुपये का इनाम भी दिया गया है। गांव की जागरूक ग्राम शिक्षा समिति ने स्कूल को अब आदर्श मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाने की मांग भी उठाई है।
गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुर्खपुर टूटने के कगार पर पहुंच गया था, लेकिन गांव के युवाओं व सामाजिक संस्था जागरूक शिक्षा समिति के पदाधिकारियों के बुलंद हौसलों के चलते आज झज्जर ब्लॉक में विद्यालय को प्रथम स्थान सुंदरीकरण के लिए सरकार की ओर से दिया गया है। मुख्यमंत्री सुंदरीकरण योजना के तहत गांव सुर्खपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय को प्रथम स्थान देकर सम्मानित किया गया है। वहीं विद्यालय को ग्रामीणों व अध्यापकों के सहयोग से काफी सजाया संवारा गया है। अंग्रेजी माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाने की व्यवस्था की गई है। निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं छात्र-छात्राओं को सुर्खपुर गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में दी जा रही हैं। एक समय ऐसा था जब स्कूल में मात्र कुछ ही कुछ विद्यार्थी रह गए थे जिसके चलते ग्रामीण युवाओं ने कमर कसी और एक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि विद्यालय को बचाना है, नहीं तो बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। निर्णय लिया गया कि सभी ग्रामीण अपने बच्चों का नाम सरकारी स्कूल में लिखवाएं। वहीं दूसरे गांव से भी बच्चों को स्कूल में भर्ती करवाने का आह्वान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त व अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर स्कूल को अपग्रेड करवाने का कार्य जागरूक शिक्षा समिति की ओर से किया जा रहा है। अब इस स्कूल में करीब 183 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के पीने के लिए आरओ की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में करवाई जा रही है। इस अवसर पर जागरूक शिक्षा समिति के प्रधान प्रदीप गोदारा, कमांडो संजय गोदारा, विजय खोखर, शिक्षक रणबीर सुहाग, कुलबीर सिंह, पवन कुमार, मंजे खत्री, डॉ रामचंद्र, सुनील डागर, रामनारायण, धर्मबीर, विनोद फौगाट, जोगेंद्र खत्री, कृष्ण प्रधान के अलावा अन्य सभी अध्यापकों व ग्रामीणों ने सौंदर्यीकरण ब्लॉक में स्कूल के प्रथम आने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

वर्जन
सौंदर्यीकरण में स्कूल को खंड में प्रथम स्थान मिला है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन व गांव की जागरूक ग्राम शिक्षा समिति बधाई की पात्र है। - दलजीत सिंह, डीईईओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें