फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गणपति की प्रतिमा का किया विसर्जन

Sun, 15 Sep 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 63 : बप्पा के विसर्जन में शामिल हुई महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अगले बरस आना-आना ही होगा...। इस गीत के साथ गणेश चतुर्थी के आठवें दिन शहरवासियों ने गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया। इससे पहले शहर में यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते बप्पा को विसर्जन के लिए ले गए।
विज्ञापन

यात्रा शहर की अग्रवाल कॉलोनी स्थिति गीता भवन से शुरू हुई और अनाज मंडी, रेलवे रोड, ड्रेन वाले रास्ते, नाहरा-नाहरी रोड से गुजरी। यात्रा में महिलाएं, युवतियां और युवा नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे। गीता, पिंकी, सविता, कमलेश आदि ने बताया कि 7 सितंबर से गीता भवन में गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। 15 सितंबर रविवार को गणपति को विसर्जन के लिए ले जाया गया। गणपति की मूर्ति का विसर्जन दिल्ली के बवाना क्षेत्र की कुंडल नहर में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें