फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: कार सवार युवक पर गोली चलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

Wed, 15 May 2024 06:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने बताया कि वह गांव फतेहगढ़ जिला चरखी दादरी निवासी साहिल शादी समारोह में आया हुआ था। जब वह बेरी-गोच्छी मार्ग पर जाट धर्मशाला के पास कार में बैठा हुआ था। तभी बाइक सवारों युवकों कार आगे बाइक रोककर साहिल पर गोली चला दी थी और मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन पहले बेरी-गोच्छी मार्ग पर जाट धर्मशाला के पास शादी समारोह में आए कार सवार युवक पर बाइक सवार युवकों द्वारा गोली चलाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी फतेहगढ़ गांव में लड़ाई-झगडे़ के मामले हुए हैं। पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया और एक आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड में युवक से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 10 मई को गांव फतेहगढ़ जिला चरखी दादरी निवासी साहिल शादी समारोह में आया हुआ था। जब वह बेरी-गोच्छी मार्ग पर जाट धर्मशाला के पास कार में बैठा हुआ था। तभी बाइक सवारों युवकों कार आगे बाइक रोककर साहिल पर गोली चला दी थी और मौके से फरार हो गए थे। गोली चलने की सूचना परिजनों ने बेरी शहर पुलिस को दी थी।

इस संबंध में पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव गोच्छी निवासी धर्मेंद्र, विनोद, मोहन व वजीरपुर निवासी सन्नी के रूप में हुई। अदालत के आदेशानुसार धर्मेंद्र को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
5 दिन पहले शादी समारोह में आए युवक पर गोली चलाने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से 3 आरोपियों केा जेल भेज दिया गया। एक आरोपी धर्मेंद्र को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाई गई है। -प्रदीप दलाल, शहर चौकी प्रभारी, बेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें