ग्रामीणों ने कहा कि 7 दिन में भी सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीण रोहतान सिंह, उसमी यादव, बिल्लु ने बताया कि गांव निवासी एवं सिपाही राजपाल की गांव के कुछ युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
झज्जर के सुलौधा गांव निवासी एवं हरियाणा पुलिस में सिपाही राजपाल की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को गांव में सामाजिक पंचायत की गई। पंचायत में ग्रामीणों के अलावा मृतक के परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया गया। बैठक में पुलिस प्रशासन को 5 की बजाय अब 7 दिन का समय दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि 7 दिन में भी सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीण रोहतान सिंह, उसमी यादव, बिल्लु ने बताया कि गांव निवासी एवं सिपाही राजपाल की गांव के कुछ युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। राजपाल के परिवार ने केवल उधारी सामान देने से मना किया था, लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर राजपाल की मार-मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीण लघु सचिवालय गए थे तो पुलिस ने दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी केवल दो लोगों को ही पकड़ा गया है और बाकी फरार है जबकि परिवार को धमकी दी जा रही है। मृतक की पत्नी ने मांग की कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके उनको फांसी की सजा दी जाए। मृतक की बेटी ने कहा कि उनको न्याय मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि 7 दिन में आरोपी नहीं पकडे़ गए तो वह लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि उधार सामान ना देने कि रंजिश के चलते लड़ाई झगड़ा में गंभीर चोट लगने के कारण सुलौधा निवासी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को काबू किया। विनोद निवासी सुलौधा जिला झज्जर ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए नाबालिग आरोपी को जुनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया। वही दूसरे आरोपी की पहचान भारत निवासी बाबरा के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।