फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम श्रेणी के अधिकारी एक गांव के संरक्षक बनें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम श्रेणी के अधिकारी एक गांव के संरक्षक बनें
विज्ञापन

ग्राम संरक्षक योजना के नोडल अधिकारी बोले, देश के विकास के बारे में भी सोचना चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। राज्य सरकार की ओर से प्रदेशभर में ग्राम संरक्षक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रथम श्रेणी के अधिकारी एक-एक गांव को गोद ले सकते हैं। ग्राम संरक्षक के रूप में अधिकारी गांवों व वार्ड स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएं।
ग्राम संरक्षक योजना के नोडल अधिकारी एवं एडीसी जगनिवास ने कहा कि सभी प्रथम श्रेणी स्तर के अधिकारी एक-एक गांव का चयन कर उसके संरक्षक बनें। ड्यूटी के अलावा देश व समाज के विकास के बारे में भी सोचना चाहिए। ग्राम संरक्षकों से संवाद का मकसद यही है कि सभी समाज के प्रति जवाबदेह बनते हुए भलाई के लिए कार्य करें। इसके लिए वे डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.इनट्राएचआरए.गोव.इन पोर्टल पर स्वयं को रजिस्टर्ड करें और जल्द से जल्द अपने गांवों का चयन करें। यह कार्य ड्यूटी के समय को छोड़कर करना है।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही है। सरकार ने सात साल में जनहित में कई योजनाएं व कार्यक्रम शुरू किए हैं। जिसमें शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, कुटीर उद्योगों को बढ़ावा, एक जिला-एक प्रोडक्ट, पेंशन योजनाएं, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, स्वामित्व योजना, हर घर नल से जल, परिवार पहचान पत्र, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना इत्यादि शामिल हैं। आज भी कई ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपने हित की योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में ग्राम संरक्षक के रूप में अधिकारी ग्रामीणों, स्थानीय नेताओं, ग्राम स्तर पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क कर गांवों की समस्याओं का समाधान करने में सहयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

इंसेट
समाज के प्रति समझें दायित्व
एडीसी ने अधिकारियों का आह्वान किया कि समाज ने हम सभी को बहुत कुछ दिया है। एक अधिकारी के रूप में हम सभी का दायित्व है कि समाज के प्रति अपने दायित्व को समझें और उसकी भलाई के लिए कार्य करें। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर एडीसी को ग्राम संरक्षक कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे समय-समय पर सभी गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। जो भी समस्याएं आएंगी उनका समाधान करेंगे। ग्राम संरक्षक द्वारा भेजे जाने वाले सुझावों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें