फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनीपुरा से लापता दो बच्चे पटना में मामा के घर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनीपुरा से लापता दो बच्चे पटना में मामा के घर मिले
विज्ञापन

बच्चों के मिलने के बाद थाना शहर पुलिस ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहरी के सैनीपुरा से लापता दो बच्चे पटना में अपने मामा के घर पर हैं। इसकी जानकारी होने पर सेक्टर-9 चौकी पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए दिन रात लगी हुई थी। परिजनों ने सेक्टर-9 पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बता दें कि सैनीपुरा निवासी करीब 11 साल का अनुज कुमार और उसका मौसेरा भाई करीब 6 वर्षीय अभिराज 27 जनवरी की शाम करीब 4 बजे घर से साइकिल पर घूमने के लिए निकले थे, लेकिन काफी देर तक उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने हर संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग न लगने पर सेक्टर-9 चौकी पुलिस में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी। अनुज के पिता ने बताया था कि उनका बेटा घर से करीब तीन हजार रुपये ले गया है। इसलिए हो सकता है कि किसी ने बरगलाकर बच्चों का अपहरण कर लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस को बच्चों की साइकिल मेट्रो स्टेशन से बरामद हुई। इसके बाद पुलिस मेट्रो स्टेशनों की फुटेज खंगालते हुए दिल्ली तक जा पहुंची। बाद में पता चला कि दोनों बच्चे अपने मामा के घर पटना में हैं। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस को भी सूचित किया। सेक्टर-9 चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दोनों बच्चे पटना में हैं। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी उसे रद्द करने के बारे में कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें