फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से भरे जा रहे छोटे सिलिंडर में भड़की आग, दुकान में जला सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के राव तुलाराम चौक के पास कच्चा बादली रोड पर किरयाणा की दुकान पर छोटे सिलिंडर में गैस भरने के लिए रखे रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में रखे सामान ने भी आग पकड़ ली। सिलिंडरों में लगी आग के कारण पूरी दुकान आग की लपटों में घिर गई। आसपास के दुकानदारों ने दमकल केंद्र को सूचना दी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सिलिंडर दुकान से बाहर निकाले गए। गनीमत यह रही कि सिलिंडर फटे नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान से मिले सिलिंडर दमकल कर्मी ही अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

कच्चा बादली रोड पर स्थित मोहन की दुकान में आग लगते ही आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग से दुकान का काफी सामान जलकर राख हो गया, लेकिन गनीमत यह रही कि आग लगने से सिलिंडर फटे नहीं। दोपहर को जैसे ही दुकान से धुंआ निकलता देखा तो आसपास के सभी दुकानदार अपना समेटने लगे। दुकानदारों ने बताया कि पांच-छह दुकानदार अवैध तौर पर बड़े एलपीजी गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरने का काम काफी दिनों से कर रहे थे। ये प्रवासी श्रमिकों को छोटे गैस के सिलिंडर भर कर बेचते थे। बुधवार को गैस भरते समय ही अचानक आग लग गई। समय रहते दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मचारियों ने बताया कि परचून की दुकान की आड़ में बड़े सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरने का काम किया जाता है। लगातार चेकिंग का दावा कर रहे प्रशासन की नाक के नीचे कैसे बड़े सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में एलपीजी गैस भरने का अवैध काम जारी है। दुकान में कोई भी फायर सेफ्टी उपकरण नहीं था। जिससे आग पर काबू पाया जा सके। समय-समय पर दमकल विभाग की ओर से जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारियों के मुताबिक जले हुए व अन्य सिलिंडर दमकल विभाग ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रशासन को भी इसकी शिकायत दी जाएगी।
- चांद सिंह, दमकल कर्मचारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें