फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में गहराई जाम की समस्या

विज्ञापन
दिल्ली-रोहतक रोड पर बेतरतीब पार्कि ग और जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के प्रमुख मार्गों व बाजारों में जाम की समस्या विकराल हो रही है। आए दिन हालात बदतर हो रहे हैं। कहने को तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी व संबंधित थानों की पुलिस बाजार में तैनात रहती है लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था नहीं बन पा रही। अब त्योहारी सीजन में जाम की समस्या ने राहगीरों के पसीने छुड़ा दिए हैं। दिनभर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें दिल्ली-रोहतक रोड के अलावा रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड पर लगी रहती हैं। अतिक्रमण लगातार बढ़ने के कारण जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में दिल्ली-रोहतक रोड, नाहरा-नाहरी रोड, वेस्ट जुआं ड्रेन चौक, रेलवे रोड, नजफगढ़ रोड, झज्जर रोड, मेन बाजार समेत अन्य कई स्थानों पर दिनभर जाम की स्थिति रही। शहर के बीचोंबीच से गुजरने वाले दिल्ली-रोहतक रोड की हालत तो यह थी कि पांच मिनट की दूरी तय करने में ही वाहन चालकों को 30 से 45 मिनट तक लग रही थी। सेक्टर-6 की पहली पुलिया से बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन तक जाम लगा रहा। हर चौक-चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात होने के बावजूद जाम की स्थिति रहती है।
वाहन चालक नितिन, राकेश, पुनीत व सतीश कुमार ने कहा कि महंगाई के इस दौर में पेट्रोल करीब 100 रुपये प्रति लीटर है ऐसे में जाम में वाहन फंसे रहने से जेब और अधिक ढीली हो रही है।
विज्ञापन

सड़कों में हुए गड्ढे व अतिक्रमण दे रहे जाम को बढ़ावा
शहर की सड़कें बारिश के दिनों में बदहाल हो रही हैं। शहर में अनेक जगहों पर अमृत योजना के तहत सीवर व पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई भी जाम का कारण बन रही है। अनेक जगहों पर ऊबड़-खाबड़ सड़कें व बढ़ता अतिक्रमण भी जाम को बढ़ावा दे रहा है। राहगीर, रामकंवार, कुणाल, विकास व सन्नी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन को बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए ताकि आमजन को परेशानी न झेलनी पड़े और समय पर अपने गंतव्यों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें