फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक पूनिया व राहुल रोहिल्ला का हुआ जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले गांव छारा के पहलवान दीपक पूनिया और पैदल चाल खिलाड़ी बहादुरगढ़ निवासी राहुल रोहिल्ला सोमवार को अपने घर लौट आए। दिल्ली में हवाई अड्डे पर सभी खिलाड़ियों के साथ उनका भी जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दीपक पूनिया की अगुवाई के लिए छारा से उनके परिजन, कोच और अन्य ग्रामीण दिल्ली में हवाई अड्डे पहुंचे। यहां खिलाड़ियों के बाहर निकलते ही प्रशंसकों ने ढोल ताशों की थाप पर स्वागत किया। दीपक को उनके पिता सुभाष व कोच आर्य वीरेंद्र पहलवान ने आशीर्वाद दिया। बहनों मनीषा व पिंकी ने भाई को गले लगाकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कोच आर्य वीरेंद्र ने बताया कि दीपक ने बाहर निकलते ही 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने को अपना लक्ष्य बताया।
गांव छारा पहुंचने पर उनके घर तक के पूरे रास्ते में ग्रामीणों की भीड़ दीपक को देखने के लिए खड़ी थी। ग्रामीणों ने फूलों और नोटों की मालाएं पहनाकर दीपक का अभिनंदन किया। गांव के अनेक बुजुर्गों ने दीपक के सिर पर हाथ रखकर आशीष दिया। दीपक ने पिता सुभाष ने कहा कि गांव के लोगों का प्यार ही उनके बेटे की ताकत है और अगले ओलंपिक में गांव व देश के लोगों को उनका बेटा निराश नहीं होने देगा। देश का सम्मान बढ़ाएगा। दीपक का स्वागत करने वालों में टैणी प्रधान मांडोठी, वजीर सिंह, बबलू सरपंच, प्रकाश पहलवान, प्रवीन मांडोठी, रणबीर मातम, अनिल मेंबर छारा और आर्य प्रमोद कुमार भी शामिल थे।
विज्ञापन

चरणसिंह ने किया राहुल का स्वागत
टोक्यो ओलंपिक में पैदल चाल स्पर्धा में भाग लेने वाले इंदिरा मार्केट बहादुरगढ़ के खिलाड़ी राहुल रोहिल्ला की अगुवाई के लिए उनके कोच चरण सिंह राठी, पिता रोहतास रोहिल्ला और काफी संख्या में पैदल चाल खिलाड़ी हवाई अड्डे पहुंचे। सभी ने राहुल रोहिल्ला को ओलंपिक में भाग लेने के लिए बधाई और अगले ओलंपिक में सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें