फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बेचा 116 क्विंटल धान और 750 क्विंटल बाजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अनाज मंडी में धान व बाजरे की निजी खरीद जारी है। बुधवार को 116 क्विंटल धान व 750 क्विंटल बाजरा किसान मंडी में लेकर पहुंचे और आढ़तियों ने खुली बोली लगाकर धान व बाजरे की खरीद की। पिछले करीब एक माह में 58610 क्विंटल बाजरा किसानों की ओर से बेचा जा चुका है।
विज्ञापन

किसानों की ओर से लगातार बाजरा मंडी में लाया जा रहा है। सरसों की बिजाई को लेकर किसानों की व्यस्तता होने के कारण बाजरे की आवक कम हो रही है, लेकिन धान की खरीद को लेकर आढ़ती व किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि उन्हें झज्जर मंडी में धान की खरीद को लेकर काफी राहत मिली है। शहर की अनाज मंडी काफी गांवों को कवर करती है और नजदीक भी है जिसके चलते किसानों को धान को बेचने के लिए बढ़िया सुविधा मिली है। आढ़तियों ने बताया की धान की फसल को लेकर उनकी ओर से पूरी तैयारियां की जा चुकी है ओर निरंतर धान की खरीद प्राइवेट तौर पर की जा रही है। बुधवार तक सात किसानों की ओर से 166 क्विंटल धान की फसल को मंडी में बची गई। वहीं आढ़तियों ने खुली बोली लगाकर धान की ढेरियों को 3600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया है। किसान धान की किस्म 1121 व 1509 को लेकर मंडी में बेचने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

वर्जन
धान व बाजरे की फसल को लेकर किसान मंडी में पहुंच रहे हैं और आढ़तियों की ओर से धान व बाजरे की प्राइवेट खरीद की जा रही है।
- विजय सिंह, सह सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें