फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्य निभाया: किसानों ने की धरनास्थल की सफाई, आज होगी रवानगी, बोले- हम जीते तो अब खुश होकर जा रहे

Sat, 11 Dec 2021 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

किसानों ने कहा कि हम एक वर्ष से अधिक समय से यहां बैठे थे। अब हम आंदोलन जीत कर जा रहे हैं। हमारा कर्तव्य बनता है कि यहां सफाई करें।
विज्ञापन
आंदोलन स्थल पर सफाई करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया था कि 10 दिसंबर को आंदोलन स्थल पर सफाई करने के बाद 11 दिसंबर को सुबह 9 बजे किसान यहां से अपने घरों की तरफ प्रस्थान करेंगे। शुक्रवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर किसानों ने सफाई अभियान चलाया। कूड़े को इकट्ठा कर एक तरफ रखवाया।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि उन्हें एक वर्ष से अधिक समय हो गया है, अब उनकी मांगे पूरी हुई हैं। उनका कर्तव्य बनता है कि वे इस स्थल की सफाई भी करें। किसानों ने बहादुरगढ़ व आसपास के गांवों के लोगों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया। शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर थाना सदर के सामने एक वर्ष से बैठे किसानों ने साफ सफाई की।

यह भी पढ़ें ः हादसा: जोधपुर से रेवाड़ी आते समय रामनगर में सर्विस लाइन पर खड़े ट्रॉले में घुसी उनकी कार, मेटल व्यवसायी, पत्नी व बहन की मौत
विज्ञापन


इसके अलावा टीकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़ बाईपास, नया गांव चौक (पकौड़ा चौक) के पास भी किसानों ने सफाई की। किसान बलविंदर, सुखजिंदर, सुखदेव, वरियाम सिंह, हरदीप सिंह, सुखचैन, बलबीर सिंह ने कहा कि जब वे अपनी मांगों को लेकर बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर पहुंचे थे तो यहां के लोगों ने उनका भरपूर सहयोग किया।
विज्ञापन


अब उनकी जीत हो गई है और वे यहां से वापस अपने घर जाएंगे। ऐसे में उनका भी फर्ज बनता है कि वे यहां पर साफ-सफाई करें। ताकि यहां के लोगों को किसी तरह की गंदगी व बीमारी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बहादुरगढ़ के लोगों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें