फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता बोले, एमएसपी लेकर ही जाएंगे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकरी बार्डर पर शनिवार को हुई सभा में किसान नेताओं ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के संसद में निरस्त होने और न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनने समेत सभी मांगें पूरी होने से पहले वे घर नहीं जाएंगे। उन्होंने आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

कुल हिंद किसान सभा पंजाब के प्रधान सुरिंदर सिंह झंडियां ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के एलान से वे खुश हैं, लेकिन एमएसपी पर कानून बनने से पहले हम मानने वाले नहीं हैं। इतना ही नहीं शहीद किसानों को न्याय दिलाने और मुकदमे रद्द करने के बाद ही यहां से लौटेंगे। बीकेयू हरियाणा के सचिव जियालाल ने कहा कि यह सरकार किसानों के सामने झुक गई है। हमारे शहीद हुए किसानों के बच्चों को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। हमारे आंदोलन में 800 से ज्यादा किसानों की शहादत हो चुकी है। अब हमारी जीत नजदीक है। जब तक एमएसपी गारंटी नहीं मिल जाती हम वापस नहीं जाएंगे।
रमेश सुडाना रोहतक ने कहा कि यह आंदोलन बीजेपी और आरएसएस के लिए आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह तो हमारी एक साल की ट्रेनिंग थी, आंदोलन तो अभी शुरू होगा। सरकार ने किसानों का 45 हजार करोड़ का नुकसान किया है। किसानों के अनाज को मोदी अपने नाम से बांट रहे हैं। जब तक आरएसएस बीजेपी को तहस-नहस करके इस देश से दूर नहीं किया जाएगा ये ऐसे कानून लाते रहेंगे। उन्होंने प्रदूषण के लिए किसानों पर दोष देना भी गलत बताया।
विज्ञापन

इनेलो के छात्र संगठन इंडियन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने शहादत देकर तिरंगा की शान बनाई थी, लेकिन देश का पेट भरने वाले किसान को इस सरकार ने रोड पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया। हम यहां से ढोल नगाड़ों के साथ जीत कर जाएंगे और पूरे देश में किसानी लहर आएगी।
आल इंडिया महिला संगठन की रितु कौशिक ने कहा कि सब बोलते थे मोदी ने जो निर्णय ले लिया वह वापस नहीं होगा, अब कानून वापसी से साबित हो गया कि सरकार कितनी भी मजबूत हो जनता के सामने कोई नहीं टिक सकता। हमें एमएसपी की गारंटी चाहिए। मजदूरों के कानून को भी वापस करवाना है। शहीदों के सपनों को साकार करना है तब हमारी लड़ाई पूरी होगी। डॉक्टर सवाई मान सिंह, बीकेयू कादियां के मेजर सिंह व झज्जर के जगबीर सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें