सामान्य अस्पताल में खड़े मृतका के परिजन।
- फोटो : Jhjhar
गोरिया गांव में एक बुजुर्ग महिला की वीरवार की रात को उसके घर में ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार गोरिया गांव निवासी कौशल्या (62) पत्नी सिंदर का घर गांव के बाहर खेतों में हैं। वीरवार रात वह घर में सो रही थी । तभी हमलावर गेट फांदकर घर के अंदर घुस आया। आहट सुनकर कौशल्या की नींद खुल गई और वह बाहर गेट तक पहुंची। तभी हमलावर ने उस पर चाकू से वार कर वापस गेट फांदकर भाग गया। वहीं शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य भी जाग गए। कौशल्या को घायल देखकर पुलिस को सूचना दी गई। ंहालांकि तक कौशल्या की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही साल्हावास थाना प्रभारी रामकरण पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन किसी भी व्यक्ति के साथ रंजिश न होने की बात कह रहे हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - रामकरण, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास।