फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मनोहरलाल से मिले डूसू अध्यक्ष आर्यन

Mon, 22 Sep 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 69: केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल से भेंट करते एबीवीपी अध्यक्ष आर्यन मान। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल से उनके आवास पर मुलाकात की। बहादुरगढ़ के सिद्धिपुर गांव के आर्यन मान को पूर्व मुख्यमंत्री ने गले लगाकर और पीठ थपा-थपाकर विजय की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह परिणाम दर्शाता है कि दिल्ली के युवा आज भी ज्ञान, शील और एकता के आदर्शों के मार्ग पर अडिग हैं, जिसे विद्यार्थी परिषद ने दशकों पहले स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का संघर्ष हमेशा छात्रों के शैक्षिक और सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
आर्यन मान ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि छात्रों की भलाई और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए डूसू में उनका नेतृत्व सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष प्रशासन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

नेताओं ने युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी, सक्रिय भागीदारी के महत्व पर चर्चा की। मनोहर लाल ने युवाओं को देश के प्रति सजग और उत्तरदायी बने रहने का संदेश दिया, साथ ही अपनी क्षमताओं का उपयोग समाज के हित में करने के लिए प्रेरित किया।
आर्यन मान के नेतृत्व में एबीवीपी की जीत को छात्रों और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। इस उपलब्धि को लेकर पूरे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें