-फोटो 53 : लोगों को संबोधित करते डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। गोधन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित गो पूजन व गोदान-गो कथा में गुरुदेव डाॅ. स्वामी दिव्यानंद महाराज ने कहा कि जीवन के उतने ही क्षण सार्थक हैं जो सत्कर्म में गो-गोपाल सेवा और किसी भी प्रकार से परमार्थ प्रयोजन में व्यतीत हो जाएं। अन्यथा शेष तो सब पशु प्रयोजन जीवन ही है जिसे आसुरी जीवन कहा जाता है। गो धन के समान कोई धन नहीं। ऐसे अलौकिक धन की उपेक्षा, करना ध्यान न देना एक अपराध है। गोदान के रूप में जगदीश अग्रवाल, पंकज सेठी, अमन गोयल, आदित्य गोयल, दीपक बजाज, अजय जैन, प्रदीप यादव, अजय गर्ग, प्रदीप तायल, अजय मितल, मनोज कुमार, राकेश भारद्वाज, अमित दुआ, तिलक राज, धर्मवीर हुड्डा, अरूण केजरीवाल, सरोज राठी, रमेश राठी, कर्मवीर राठी ने सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।