फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: खानपुर माइनर टूटने से मनु भाकर के गांव गोरिया में बाढ़ जैसे हालात, चार फुट तक पहुंचा पानी

Sat, 14 Sep 2024 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर जिले में रात भर बारिश हुई हैं। सबसे ज्यादा मातनहेल ब्लॉक में 67 एमएम बारिश दर्ज की गई हैं। झज्जर में 31 एमएम बारिश दर्ज की गई हैं। झज्जर में सुबह से बादलवाही छाई हुई हैं और तेज हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
गांव में भरा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गोरिया गांव में देर रात खानपुर माइनर टूटने से पूरे गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। गांव में चार-चार फुट तक पानी भर गया। सूचना पाकर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और माइनर को ठीक करने का काम शुरू किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को खानपुर माइनर अचानक टूट गई। माइनर का सारा पानी गांव गोरिया में घुस गया। पानी लगभग चार फुट तक रहा। लोगों ने सीमेंट के कट्टे रखकर पानी घरों में जाने से रोका। जिला प्रशासन माइनर को ठीक करने में लगा हुआ हैं।

मनु भाकर का गांव हैं गोरिया 

गोरिया गांव ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर का गांव हैं। मनु भाकर ने ओलंपिक में शूटिंग में दो कांस्य पदक जीते हैं। पिछले महीने ही मनु भाकर गांव आई थी, जहां उनका स्वागत किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें