फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर दिव्यांग जनों ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 19 Apr 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
19jjrp11 झज्जर शहर में शुक्रवार को रैली निकालकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश देते दिव्यांग
विज्ञापन
झज्जर। जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ और बादली में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को झज्जर शहर में जिला रेडक्रास सोसायटी और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों ने जागरूकता रैली निकालकर आमजन से मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यह जागरूकता रैली सवेरा स्कूल से शुरू होकर पुराना तहसील रोड के अलावा शहर के अन्य हिस्सों से होती हुई वापस स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान दिव्यांग जनों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगाए गए सेल्फी प्वाइंट से सेल्फी लेते मतदान का संकल्प लिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के चलते इस बार 25 मई का दिन हरियाणा के मतदाताओं के लिए महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने मौजूद सभी को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई। इस दौरान आईटीआई गुढ़ा से ट्रेनर प्रदीप कुमार, नरेंद्र, रविंद्र, राकेश कुमार ने दिव्यांगजनों को वोट डालने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने सक्षम एप और वीवीपैट के बारे में दिव्यांगों को जानकारी दी। इसके अलावा जिन मतदाताओं की आयु 18 वर्ष हो चुकी है,वह 26 अप्रैल तक वोट बनवा सकते हैं। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के सहायक सचिव पवन शर्मा, सवेरा स्कूल से शिक्षक नीतू रानी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें