फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बरातियों से भरी एक मिनी बस पलटी, तीन घायल

Fri, 19 Apr 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मुकुंदपुर मोड़ पर बरातियों से भरी एक मिनी बस पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार कई लोग चोटिल हो गए। तीन लोगों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से एक घायल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। अनियंत्रित होकर बस पलटने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पंजाबखोड़ से बरातियों से भरी एक मिनी बस मुनीमपुर के लिए चली थी। देर रात को मुकुंदपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों की मदद की। इनमें से कई लोग चोटिल हुए। किसी को हल्की तो किसी को अधिक चोट थी। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। तीन घायलों को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया। इनकी पहचान जयपाल, जयभगवान किलोई तथा हरकिशन शाहपुर दिल्ली के रूप में हुई। जयभगवान को अधिक चोट थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें