फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे नहीं मिलेगा डीजल व पेट्रोल, 15 को पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन करेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पिछले काफी समय से जिले में विभिन्न क्षेत्रों में नकली डीजल को बायोडीजल के नाम से उद्योगों और बड़े वाहनों के लिए बेचा जा रहा है। इस मामले को लेकर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की 24 घंटे की हड़ताल 15 नवंबर को शुरू होगी और 16 नवंबर की सुबह 6 बजे हड़ताल समाप्त होगी। इस दौरान किसी भी पेट्रोल पंप पर डीजल या पेट्रोल की बिक्री नहीं होगी। इसके लिए पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की तरफ से विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में अनेक मांगे भी रखी गई है जिनमें विदेशों से अन्य प्रकार के तेल मंगवा कर प्रदेश में स्थित गोदामों में बनाए गए नकली डीजल की बिक्री पर रोक लगाई जाए। तेल कंपनियों द्वारा डीजल पर एक्साइज ड्यूटी वैट टैक्स की गलत तरीके से थोपी गई घटती की भरपाई की जाए। डीलर कमीशन जो 2017 के बाद नहीं बढ़ाया गया है उसे बढ़ाया जाए। हरियाणा राज्य में पेट्रोल डीजल पर लगने वाले वैट रेट को घटाकर पंजाब राज्य के घटे हुए वैट रेट के बराबर किया जाए।
प्रधान नसीब सिंह काद्यान ने बताया कि पिछले काफी समय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नकली डीजल को बायोडीजल के नाम से उद्योगों, बड़े वाहनों, बड़े जेनरेटर को पिकअप व बड़े टैंकरों में बेचा जा रहा है। यह असली डीजल के रेट से करीब 30 से 40 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है। इसलिए इसके झांसे में लोग फंसते जा रहे हैं जबकि यह वास्तव में यह बेस ऑयल है और अन्य चिकनाई वाले लुब्रिकेंट, ग्रीस, पेंट आदि बनाने में प्रयोग करने वाला पदार्थ है। इसका इस्तेमाल डीजल के स्थान पर करना गैरकानूनी है और ऑटोमोबाइल इंजन जेनरेटर को नुकसान होता है। नकली डीजल से भारी प्रदूषण हो रहा है जो पर्यावरण के लिए खतरनाक है। नेशनल ग्रीन रीजनल के आदेशों के विरुद्ध है। इस नकली डीजल और पेट्रोल की बिक्री के विरोध में पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की तरफ से 24 घंटे की हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें