फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीघल में बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम के खिलाफ फरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डीघल में चोरी पकड़ने गई टीम को बंधक बनाने के मामले में निगम की तरफ गांव के लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले को लेकर ग्रामीणों ने बाबा मोहजमा मंदिर में पंचायत बुलाई। पंचायत की अध्यक्षता अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह अहलावत ने की। पंचायत में ग्रामीणों ने फैसला लिया कि गांव में बिजली निगम की टीम गलत तरीके से छापे मारती है। ग्रामीण निगम की टीम से छापे मारने के बारे में जानकारी लेते हैं तो निगम की टीम उन ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा देती है। पंचायत में ग्रामीणों की सहमति बनी है गांव में बिना सहमति के बिजली निगम की टीम छापे मारने नहीं आएगी। पंचायत में कहा गया कि अगर कोई भी कर्मचारी दिन व रात में चेकिंग करने के लिए आता है तो खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

प्रधान जयसिंह अहलावत ने बताया कि गांव डीघल में एक कमेटी बनाई जाएगी और उस कमेटी के सदस्य ही बिजली निगम के कर्मचारी के साथ गांव में जाएंगे। बिजली निगम ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया उसे वापस लिया जाए। उन्होंने बताया कि गांव में बिजली निगम के कर्मचारी छापे मारने के लिए आएं तो गांव मौजिज व्यक्ति, सरपंच, नंबरदार से संपर्क करें। उसके बाद गांव में बिजली चोरी पकड़ें। इससे ग्रामीणों को पता चल सके टीम निगम की है। मंगलवार को गांव डीघल के ग्रामीण इस संबंध में डीसी से मिलेंगे।
गांवों में बिजली का चोरी पकड़ो अभियान का कार्य गोपनीय होता है। इसकी जानकारी कर्मचारियों को भी उसी वक्त दी जाती है। डीघल गांव में लाइन लॉस ज्यादा होने के कारण गांव में कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों से अपील है बिजली निगम का सहयोग करें। - मंदीप सिंधू, उपमंडल अधिकारी, बिजली निगम, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें