फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण कर दिए सफाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने मंगलवार को लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लघु सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, एसडीएम कार्यालय, खजाना कार्यालय, राजस्व विभाग और सरल केंद्र में सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के सभी विभाग पुराने उपकरणों को चेक करवाकर नहीं प्रयोग किए जा सकने वालों को कमेटी के माध्यम से कंडम करवाएं और जो उपकरण ठीक हो सकते हैं उनको तुरंत दुरुस्त करवाकर काम में लें। एसडीएम के साथ विभिन्न कार्यालयों का दौरा करते हुए डीसी ने लघु सचिवालय में आए आम लोगों से भी बातचीत की और उनसे जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली के बारे में भी जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के विभाग उनके कार्यालय के सभी पुराने उपकरणों को तुरंत चेक करवाएं और देखें कि कितने उपकरण ठीक करवाने लायक हैं। उनको ठीक करवाकर तुरंत काम में लिया जाए। साथ ही प्रयोग नहीं हो सकने वाले उपकरणों को जिला कमेटी से कंडम करवाया जाए। डीसी ने कहा कि जिले के किसी भी सरकारी कार्यालय में प्रयोग ना हो सकने वाला कोई भी उपकरण नहीं हो।
डीसी ने लघु सचिवालय सहित जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यालयाध्यक्षों को रिकार्ड व अन्य सभी वस्तुओं को व्यवस्थित करने को भी कहा है। उन्होंने खजाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि पुराने स्टांप पेपर को लगातार चेक करते रहें। ये सरकार की संपत्ति है। किसी भी हाल में इनको नुकसान नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर शिखा, डीआईओ अमित बंसल, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार सहित डीसी कार्यालय के जिला नाजर कृष्णकांत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें