फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: केएमपी पर ट्रक और कैंटर की टक्कर, 25 से अधिक लोग घायल, शादी समारोह में काम कर लौट रहे थे कामगार

Thu, 04 May 2023 01:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्स्प्रेस वे हुए हादसा में 30 मजदूर घायल हो गए। ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़े कैंटर में सीधी टक्कर मार दी। ट्रक चालक तेज गति औैर लापरवाही से ट्रक को चला रहा था। शादी समारोह में काम करने वाले कामगार ट्रक में सवार थे।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रन की मदद से हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्स्प्रेस वे पर गुरुवार सबुह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 30 मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। हादसा कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रैस वे पर हुआ। ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़े कैंटर में सीधी टक्कर मार दी। ट्रक चालक तेज गति औैर लापरवाही से ट्रक को चला रहा था। शादी समारोह में काम करने वाले कामगार ट्रक में सवार थे।

विज्ञापन


आसौदा टोल से कुंडली की तरफ हुआ हादसा
रोहतक में शादी समारोह को खत्म कर उनको वापिस दिल्ली लौटना था। लेकिन ट्रक चालक उन्हे केएमपी पर ले गया और वहां खड़े कैंटर में सीधी टक्कर मार दी जिसके कारण ट्रक में सवार करीबन 30 कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बहादुरगढ़ के ट्रामा सैंटर में लाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को पीजीआई रोहतक भेजा गया है।

घायलों को शहर के ट्रामा सेंटर में करवाया भर्ती
घायल मजदूर बबलू ने बताया कि ट्रक ड्राईवर ने शराब पी रखी थी। और उसने खड़े कैंटर में टक्कर मारी है। कैंटर चालक टक्कर में बाद मौके से निकल गया। वहीं हॉस्पिटल की तरफ से पुलिस को सूचना कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से भी साक्ष्य जुटाए हैं और घायलों के बयान लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें