फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन न देने पर बैंक कर्मियों को दी धमकी, हंगामा

Sun, 20 Dec 2015 12:20 AM IST
झज्जर/ बहादुरगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार चक्कर काटने के बावजूद लोन न मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने शनिवार को बैंक अधिकारियों को धमकी दे दी। कर्मियों ने बताया कि उसने कहा कि या तो आज लोन दे दें, नहीं तो कल का दिन आपके लिए अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन


वाक्या स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का है। व्यक्ति की धमकी से बैंक में हंगामा खड़ा हो गया। बैंक कर्मी काम छोड़कर उसे घेर कर बैठ गए। सूचना के बाद चौकी प्रभारी मुनेश साथी कर्मियों के साथ पहुंची।

इस दौरान धमकी देने वाला तो फरार हो गया, लेकिन उसके एक साथी को पुलिस चौकी ले गई। बाद में बैंक अधिकारियों ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी तो उसे भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मामले को लेकर रविवार को दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि गांव छुड़ानी के एक व्यक्ति ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में ऋण लेने के लिए फाइल जमा करा रखी है।
विज्ञापन


काफी समय से उसका ऋण केस अटका हुआ है। शनिवार को वह बैंक में आया और काम न बनने पर बैंक अधिकारियों को धमकी दे दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें