क्षेत्र के गांव औरंगपुर के सरपंच ने गांव के ही कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सरपंच रामानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले गांव के पूर्णमल मंदिर में मेले का आयोजन करवाने हेतु ग्रामीणों को विचार-विमर्श के लिए गांव की चौपाल में इकट्ठा किया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस आयोजन के बारे में लोगों को बताना चाहा तो तभी गांव के ही कुछ लोगों ने आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जातिसूचक गालियां देते हुए उसको चौपाल से नीचे उतार दिया और जान से मारने की धमकी दी है।