फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन की राशि तो वसूल ली, अब मामला तो दर्ज कराओ

Thu, 03 Dec 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुलौधा में विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी का मामला अब सीएम विंडो पहुंच गया है। शिकायतकर्ता, जो कि गांव से ही है, ने कहा है कि विजिलेंस जांच के बाद पंचायत अधिकारी ने महिला सरपंच से गबन के 1 लाख 37 हजार 25 रुपये तो वसूल लिए, लेकिन धोखाधड़ी का मामला दर्ज नहीं कराया।
विज्ञापन


शिकायत में सीएम से सरपंच सोमवती व उसके पति सहदेव के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग की गई है। गांव सुलौधा निवासी जगपाल ने बुधवार को गांव की निवर्तमान सरपंच सोमवती के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में कहा गया है कि गांव में विकास कार्यों की जांच विजिलेंस रोहतक द्वारा की गई थी। जांच संख्या 3/13 में कहा गया कि तत्कालीन सरपंच व उसके पति ने विकास कार्यों का फर्जी रिकार्ड तैयार करके 1 लाख 37 हजार 25 रुपये का गबन किया।
विज्ञापन


इस राशि को ब्याज समेत वसूलने के आदेश संबंधित अधिकारी की ओर से दिए गए थे। बाद में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने यह राशि वसूल कर ली।

शिकायतकर्ता का कहना हे कि गबन साबित हो चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से इसके बावजूद सरपंच व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया गया।

इसको लेकर एसपी को भी ग्रामीण शिकायत कर चुके हैं। वहां से कहा जा रहा हे कि मामला दर्ज कराने की अथॉरिटी खंड विकास अधिकारी के पास है, वहीं से पत्र मिले तो मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने सीएम से अनुरोध किया हे कि संबंधित अधिकारी को इस मामले में मामला दर्ज कराने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें