फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: 21 लाख का उधार वापस मांगने पर दो भाइयों ने दी धमकी, दुकानदार ने किया आत्महत्या का प्रयास

Thu, 15 Dec 2022 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

रोहतक के गांव इस्माइला-11बी निवासी निवासी प्रवीन सोनी की बहादुरगढ़ के जोहरीनगर में सुनार की दुकान है। उन्होंने 13 दिसंबर को आसौदा के निकट दिल्ली-रोहतक रोड पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उनकी हालत बहुत बिगड़ गई।
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन में दुकानदार ने निगला जहरीला पदार्थ - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के लाइन पार क्षेत्र के एक दुकानदार ने एक व्यक्ति से लेनदेन विवाद के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। दुकानदार का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रोहतक के गांव इस्माइला-11बी निवासी निवासी प्रवीन सोनी की बहादुरगढ़ के जोहरीनगर में सुनार की दुकान है। उन्होंने 13 दिसंबर को आसौदा के निकट दिल्ली-रोहतक रोड पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उनकी हालत बहुत बिगड़ गई। उनको शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने उन्हें शहर में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पीड़ित दुकानदार की हालत में अब सुधार है। आसौदा थाना पुलिस ने दुकानदार को प्रताड़ित करने के आरोप में जयवीर दहिया व संदीप दहिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार सुनार प्रवीन सोनी ने बताया है कि वर्ष 2017 में उन्होंने जयवीर दहिया के मकान में बनी दुकान किराए पर लेकर सुनार की दुकान की थी। इस दौरान उनकी जयवीर दहिया के साथ अच्छी दोस्ती हो गई। जयवीर ने जरूरत में उनसे तीन लाख रुपये उधार लिए। उसके बाद जयवीर दहिया समेत 15 सदस्यों ने मिलकर प्रवीन के पास कमेटी डालनी शुरू कर दी। इस कमेटी का 15 महीने का समय था। जयवीर ने पहली कमेटी को छुड़वा लिया। सोनी का कहना है कि इस तरह जयवीर उनसे छह लाख रुपये ले गया। उसके बाद दूसरी व तीसरी कमेटी भी छुड़वा ली। इस तरह 12 लाख रुपये हो गए। उन्होंने बताया कि जयवीर दहिया और संदीप दहिया दोनों भाई उनसे 6-6 लाख की तीन कमेटी लेकर चले गए। इस प्रकार तीन लाख रुपये उधारी और 18 लाख रुपये कमेटी के मिलाकर जयवीर उनसे 21 लाख रुपये ले गया।
विज्ञापन


प्रवीन सोनी का कहना है कि वह जयवीर से पैसे मांगते तो वह टरकाता रहा लेकिन पैसे नहीं दिए। बार-बार मांगने लगा तो गोली मारने की धमकी दी। आखिर भयभीत होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। आसौदा थाना प्रभारी जसवीर के अनुसार, स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने के बाद प्रवीन के बयान लिए गए हैं और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें