फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दुकान में घुुसकर व्यापारी को मारी गोली, छीने एक लाख रुपए

Thu, 27 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
त्यौहारी सीजन के चलते जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है, शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस तैनाती भी है। लेकिन पुलिस केवल दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटने में ही व्यस्त है। आलम यह है कि बदमाश आराम से लूट की वारदातों को अंजाम देकर निकल रहे है। पिछले 24 घंटो के अंदर लूट की यह तीसरी वारदात है और पुलिस केवल लकीरें पीट रही है। जिसके चलते आमजन भयभीत है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा रही है। बुधवार दोहपर बाद भी शहर की रहणियां कॉलोनी में दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने हथियारों के बल पर एक दुकान में घुसकर न केवल दुकानदार और उसके कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया। बल्कि दुकान की आल्मारी में रखे एक लाख रुपये लेकर भी फरार हो गए। दिनदहाड़े दुकानदार को गोली मारने और रुपए लूटने की वारदात होने पर पूरे शहर में सनसनी फैल गई। दुकान के आसपास काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी राजीव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल भिजवाया। बाद में पूरे मामले की जानकारी ली और शहर की नाकाबंदी कर दी गई। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार रहनिया कॉलोनी में कबाड़ी का कारोबार करने वाला किशन लाल पुत्र गोबिंद राम दोपहर बाद अपने बेचे हुए सामान की एक लाख रुपये की राशि लेकर गोदाम पर पहुंचा और रकम को अलमारी में रख दिया। तभी चार नकाबपोश युवक हाथों में हथियार लहराते हुए अंदर घुसे और किशन लाल से गोदाम की अलमारी में रखी राशि देने की मांग की। किशन लाल द्वारा मना करने पर एक बदमाश ने उसके सिर में पिस्तौल का बट मारकर उसे घायल कर दिया, जबकि एक अन्य बदमाश ने जमीन पर फायर कर दिया, जोकि किशन लाल के पैर में भी लगा। डर के चलते किशनलाल ने आल्मारी में रखी एक लाख की राशि बदमाशों को दे दी। बाद में जाते समय बदमाशों ने किशनलाल के गोदाम पर काम करने वाले कर्मचारी काली पुत्र बिशंभर के पैर में गोली मारकर उसे भी घायल कर दिया और अपनी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद जब उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी दुकानदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

वर्जन.........
बाइक सवार युवकों द्वारा रहणियां क्षेत्र में दुकानदार पर गोली चलाकर रुपये छीनने की वारदात की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव कुमार, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें