झज्जर शहर में स्थित गौड़ अस्पताल के संचालक सुरेंद्र गौड़ से रोहित गोदारा गैंग के नाम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। यह रंगदारी महेन्द्र नाम के व्यक्ति ने रोहित गोदारा के नाम से मांगी है। पुलिस ने महेन्द्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक अस्पताल संचालक डॉ. सुरेंद्र गौड़ ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसे 15 जनवरी को दोपहर दो बजे एक व्यक्ति ने कॉल किया। कॉल करने वाले ने अपना नाम महेन्द्र बताया। उसने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और कहा कि वह रोहित गोदारा गैंग के लिए काम करता हैं। उसने धमकी दी कि यदि उसने रकम नहीं दी तो उसे और उसके परिवार को मार देगा। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली है।