हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बेरी खास गांव में शनिवार को धान के खेत में कटाई उपरांत पराली जलाए जाने के मामले में कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर दो खेत मालिकों के खिलाफ बेरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है।
कृषि विभाग के डीडीए डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि विभाग को गांव बेरी खास के धान के खेतों में धान की फसल कटाई उपरांत अवशेषों में आग में लगाए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर विभागीय अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कृषि विभाग की टीम ने मौके पर संबंधित किसानों से संपर्क कर जांच-पड़ताल की गई।
टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गांव बेरी खास में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ भारतीय सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत बेरी पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। जांच में पाया गया कि युद्धबीर निवासी गांव बेरी खास जलाया ने लगभग एक एकड़ में अवशेष जलाए हुए थे।
इसी प्रकार किसान बिजेंद्र गांव बेरी खास ने लगभग दो एकड़ में फसल अवशेष चलाए हुए थे। उप कृषि निदेशक डॉ. जितेन्द्र अहलावत ने किसानों से अपील की वे अपने खेतों में धान की कटाई उपरांत बची हुई पराली को कृषि विभाग द्वारा सुझाए गए तरीकों से अपने खेत में ही मिलाए ऐसा करने पर किसानों को हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।