झज्जर में झज्जर-गुरुग्राम रोड पर स्थित रिलायंस कंपनी के पास कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती की माैत हो गई जबकि दो साल की मासूम बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जहाजगढ़ निवासी आर्यन ने पुलिस में शिकायत दी है कि 18 अक्तूबर को उसके पिता नरेश कुमार, माता प्रेम उसकी दो साल की भांजी भव्या को बाइक से लेकर जहाजगढ़ से मानेसर के ढाना आ रहे थे। जब वह झज्जर-गुरुग्राम रोड पर स्थित रिलायंस कंपनी के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इसमें तीनों घायल हो गए, जहां से तीनों को फरुर्खनगर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नरेश कुमार और प्रेम को मृत घोषित कर दिया। भव्या को गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर कर दिया। मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बाइक और कार को रास्ते से हटवाया ।पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
आईडी कार्ड के आधार पर हुई पहचान
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल नरेश कुमार के पास से आईडी कार्ड मिला, जिसके आधार पर पहचान हुई। कार चालक की पहचान देवरखाना गांव निवासी सागर कौशिक के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर सागर कौशिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्ची का गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकायत पर कार चालक सागर कौशिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-सुनील कुमार, जांच अधिकारी, दुलीना चौकी, झज्जर