फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने का मामला; एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 May 2024 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

महिला एक आरोपी को स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गई थी। पकड़े गए एक आरोपी के कासनी में शराब के ठेके हैं, दूसरा ठेकेदार का मुनीम है। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में 10 दिन पहले 9 मई को दिल्ली गेट झज्जर के नजदीक कार्यालय में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस टीम ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए महिला सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


अदालत के आदेशानुसार महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और दोनों आरोपियों धर्मेंद्र व रविंद्र को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी महिला ने कुछ दिन पहले इस मामले में पकडे़ गए आरोपी रईया गांव निवासी रोहित को स्कूटी पर बैठाकर दूसरी जगह छोड़ा था जबकि धर्मेंद्र और रविंद्र बाहर खडे़ थे और साजिश में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में पहले पकड़ा गया आरोपी रोहित ने ही पहली गोली अनुज को मारी थी। पूछताछ में सामने आया है कि धर्मेंद्र और रविंद्र बाहर थे। उनको लगा कि यदि शूटरों से अनुज अंदर नहीं मरता तो यह दोनों उसे बाहर मारते।

थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि 9 मई की शाम को दिल्ली गेट के नजदीक अनुज नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के पिता सतपाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किया था।

उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके लड़के मृतक अनुज ने दिल्ली गेट पर पंजाबी रसोई के पास एक दुकान को किराये पर लेकर ऑफिस बना रखा था। 9 मई की देर शाम को जब मैं घूम कर आ रहा था तो उसने पंजाबी रसोई से थोड़ा आगे तीन-चार लड़कों को अपने हाथ में हथियार लिए हुए बहादुरगढ़ की तरफ भागते हुए देखा।

कुछ दूरी पर उसके लड़के के ऑफिस के पास शोर सुनाई दिया। जब वह ऑफिस पर पहुंचा तो देखा कि उसका लड़का खून से लथपथ था, जिसे गोलियां लगी हुई थी। उसे सिविल अस्पताल झज्जर ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने मौका घटनास्थल का मुआयना करके कई टीमों का गठन किया था और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के कड़े दिशा निर्देश दिए थे। पुलिस ने दो आरोपियों को झज्जर के क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र व रविंद्र निवासी कासनी के तौर पर की गई।

धर्मेंद्र के कासनी गांव में शराब के ठेके है और रविंद्र उसका मुनीम है। जांच में सामने आया था कि चौथी आरोपी एक महिला है। इसके बाद थाना में तैनात महिला मुख्य सिपाही को साथ लेकर चौथी  महिला आरोपी को सोनीपत के खरखौदा के क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन


महिला आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी व मोबाइल फोन बरामद किया गया। पकड़ी गई महिला सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और दोनों आरोपियों धर्मेंद्र व रविंद्र को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें