फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चोट मार कर हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया

Fri, 12 Apr 2024 07:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)

सार

पकड़े गए एक आरोपी को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, वहीं दूसरे आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के साल्हावास क्षेत्र के झाड़ली गांव में चोट मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को झज्जर अदालत में पेश किया गया है। पकड़े गए एक आरोपी को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, वहीं दूसरे आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि युद्धवीर निवासी झाड़ली ने शिकायत देते हुए बताया कि महेश ने उनके गांव में कंपनी की लेबर का टेंडर ले रखा है, जिसकी लेबर मुकेश के बनाए गए कमरों में रहती है। इसी रंजिश को मन में रखते हुए मुकेश की हत्या की गई है।

10 अप्रैल की शाम को हम जेके सुपर पार्किंग के सामने अपने खेत में काम कर रहे थे तो हमें ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने बनी पार्किंग में कुछ झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वह और जयदीप मौके पर पहुंचे तो हमने देखा कि कुछ व्यक्ति अपने हाथ में हथौड़ा, डंडा व लोहे की रोड लिए हुए थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने मुकेश को देखते ही उन्होंने उस पर लोहे कि रॉड और हथौड़ों से हमला कर दिया और उसको वहीं पर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मुकेश को वह इलाज के लिए ले गए तो इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई।

इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। चौकी में तैनात उप निरीक्षक ओमप्रकाश की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नरसिंह निवासी झाड़ली के तौर पर की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें