फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अमेरिका जाने के लिए गया एएसआई का बेटा ईरान में छह दोस्तों सहित फंसा, दो आरोपियों पर केस दर्ज

Fri, 12 Apr 2024 07:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

आरोपियों ने बंधक बनाकर 25 लाख रुपये बैंक खाते में डलवाने की मांग की है। शिकायत के अनुसार वहां सात युवक फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना शहर के दमकोरा रोड निवासी एएसआई ईश्वर सिंह के बेटे को विदेश भेजकर धोखाधड़ी करने व ईरान में फंसाने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने एएसआई के बयान पर जींद जिले के गांव सींसर निवासी मोहित व कैथल के किठाना निवासी अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में ईश्वर सिंह ने बताया कि उसके बेटे अमित पूनिया की करीब 7-8 महीने पहले जींद जिले के सींसर निवासी मोहित व कैथल के किठाना निवासी अशोक से मुलाकात हुई थी। उसने बताया कि मोहित व अशोक विदेश भेजने के लिए एजेंट का काम करते हैं।

उसके बेटे अमित ने दोनों से अमेरिका में वर्क वीजा के लिए बातचीत की तो मोहित व अशोक ने कहा कि अमरीका के लिए वर्क वीजा 45 लाख रुपये में मिलेगा, यह राशि अमेरिका जाने के बाद दे देना। उसने बताया कि उसका बेटा अमित उनके झांसे में आ गया और करीब 5-6 महीने पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अमेरिका के लिए चला गया।
विज्ञापन


व्हाट्सएप कॉल के जरिए मांगी राशि
ईश्वर सिंह ने बताया कि उसके बेटे की जब भी परिवार से बात होती तो कभी कहता कि वियतनाम में है, तो कभी दूसरे देश का नाम लेता था। उसे पता चला कि अमित को एक महीने से अशोक ने ईरान में रखा हुआ था। आठ अप्रैल को उसके पास सुबह दस बजे व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उसका बेटा रो रहा था। उसका बेटा कह रहा था कि मुझे व छह दोस्तों को ईरान में बंधक बनाकर पिटाई की जा रही है। आरोपी 25 लाख रुपये बैंक खाते में डलवाने की मांग कर रहे हैं, वरना सभी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने बताया कि 9 अप्रैल तक लगातार आरोपी उसके बेटे से पैसे की मांग करते रहे, तो उसने कहा कि वह पैसों का इंतजाम होते ही खाते में डाल देगा। उसने बताया कि कुछ समय बाद उसके बेटे का फोन आया कि वह इंडियन एंबेसी के पास ईरान आ गया है और आरोपियों ने उसके पासपोर्ट, कागजात, डाॅलर, कपड़े व मोबाइल मारपीट करके छीन लिए हैं। ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपियों द्वारा उसके बेटे को पीटते हुए के फोटो व बातचीत की वाइस रिकार्डिंग उसके पास है।
 
शहर थाना पुलिस ने ईश्वर सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 387, 420, 323, 506, 406, 341 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -बलवान सिंह, शहर थाना प्रभारी, टोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें