फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफे सिंह हत्याकांड केस: सीबीआई को हैंडओवर किया गया मामला, वरिष्ठ अधिकारियों ने शुरू की जांच

Thu, 02 May 2024 10:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। नफे सिंह के पुत्र जितेंद्र राठी और भतीजे कपूर राठी से केस की जानकारी ली है।
विज्ञापन
नफे सिंह राठी का फाइल फोटो। - फोटो : X @Naferathi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में सवा दो महीने पहले बराही रेलवे फाटक के पास इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की छानबीन को लेकर सीबीआई के सीनियर अधिकारी गुरुवार की दोपहर बहादुरगढ़ में पहुंचे और एसआईटी से जानकारी ली।

विज्ञापन


टीम के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। उनके साथ बहादुरगढ़ के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी रहे। सीबीआई के अधिकारियो ने नफे सिंह राठी के परिजनों से भी केस के बारे में जानकारी ली। फिलहाल सीबीआई ने घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को केस की फाइल सीबीआई को हैंडओवर कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि नफे सिंह राठी की 25 फरवरी की शाम 5 बराही फाटक के नजदीक नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। जबकि उनके भांजे संजय और गनमैन संजीत कबलाना गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


मामले में लाइनपार थाना पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, कर्मवीर राठी के पुत्र कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम के पुत्र सतीश नंबरदार, उनके भतीजे राहुल और गौरव, नप के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, कांग्रेस नेता विजेंद्र राठी, संदीप राठी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। केस को लेकर एसआईटी सभी से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें