फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में विजिलेंस की कार्रवाई: महिला हवलदार पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2022 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

छेड़खानी के एक मामले में समझौता कराने के पांच हजार रुपये बदले मांगे थे। फरवरी माह में सिटी थाने में एक छेड़छाड़ का मुकदमा केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर थाना में कार्यरत एक महिला हवलदार को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने आरोपी महिला पुलिसकर्मी को न्यायिक हिरासत में झज्जर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि फरवरी माह में सिटी थाने में एक छेड़छाड़ का मुकदमा केस दर्ज हुआ था। अदालत में युवती ने युवक के पक्ष में बयान दे दिया था। बताया गया है कि मामले में सुलह हो गई थी, लेकिन महिला पुलिसकर्मी पूनम केस खारिज नहीं कर रही थी।

विज्ञापन


उसने युवक के परिजनों से केस बंद करने की एवज में पैसे मांगे थे। पिछले कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा था। युवक ने राज्य विजिलेंस ब्यूरो अधिकारियों को शिकायत कर दी। ब्यूरो ने कार्रवाई करने के लिए टीम गठित कर दी। टीम की योजना के अनुसार युवक ने शुक्रवार देर शाम पूनम को रुपये देने के लिए अपने घर बुला लिया।

वह युवक के घर रुपये लेने गई थी। इसी दौरान उसे पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने काबू कर लिया। इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि गिरफ्तार कर पूनम को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में झज्जर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में हाल ही में रिश्वतखोरी में कई पुलिसकर्मी पकड़े जा चुके हैं। शुक्रवार की शाम को शहर थाने की सेक्टर-9 पुलिस चौकी में रिश्वत के मामले में विजिलेंस की टीम ने एक सिपाही को दबोचा था। जबकि इस केस में आरोपी हवलदार टीम को देख दीवार फांदकर भाग गया था।

इसी वर्ष यहां ठगी के मामले में एक कार्यवाहक थाना प्रभारी गिरफ्तार हुआ था। इससे पहले लाइनपार थाने का एक हवलदार चोरी के कई लाख रुपये गोलमाल करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। तत्कालीन एसएचओ भी सस्पेंड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें