फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मासूम बोली, बैड टच करता है गाड़ी वाला अंकल, पीछे बैठूं तो शीशे में घूरता है

Thu, 07 Mar 2024 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

मां की शिकायत पर वैन चालक पर पॉक्सो समेत छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। बेटी के मुंह से यह बातें सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम कई दिनों से डरी सहमी थी। मां ने बच्ची से परेशानी का करण पूछा तो उसने बताया मां, गाड़ी वाला अंकल चार-पांच महीने से उसे बैड टच करता है। जब उसने अगली सीट पर बैठने से मना कर दिया तो अंकल शीशे में उसे बुरी तरह घूरता है।

विज्ञापन


मम्मा, साथ में स्कूल जाने वाली दूसरी छात्राओं से भी वह ऐसा करता है। बेटी के मुंह से यह बातें सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत लाइनपार थाने में मामले की शिकायत दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटियां बहादुरगढ़ के एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। बड़ी बेटी पांचवीं कक्षा की छात्रा है। बेटी को स्कूल छोड़ने और वापस लाने के लिए एक प्राइवेट वैन की व्यवस्था कर रखी है। महिला ने बताया कि लाइनपार निवासी प्रवीण वैन चलाता है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी कई दिन से गुमसुम और डरी हुई थी।
विज्ञापन


जब उसने बेटी से इसका कारण पूछा तो उसने वैन चालक की करतूत बताई। बेटी ने कहा कि वह पिछले चार से पांच महीने से बैड टच से परेशान है। गाड़ी वाला अंकल उसे गलत तरीके से छूता है। पीछे बैठने पर गलत तरीके से घूरता है। वह ऐसी हरकत उसकी बेटी ही नहीं, बल्कि कई अन्य छात्राओं के साथ भी करता है। महिला ने पुलिस से मामले में गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिला की शिकायत पर आरोपी वैन चालक के खिलाफ पॉक्सो, 354-डी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। -संदीप कुमार, एसएचओ लाइनपार थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें