फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते हुए शर्मसार: मां के ड्यूटी पर जाने के बाद पिता 11 साल की बेटी से करता था दुष्कर्म, नानी ने कराया केस दर्ज

Thu, 20 Jan 2022 12:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बच्ची ने नानी को यह बात बताई तो नानी ने केस दर्ज कराया है। हालांकि अभी तक बच्ची को मेडिकल नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के लाइनपार क्षेत्र में हुई घटना से रिश्तों से भरोसा उठता नजर आता है। यहां एक व्यक्ति अपनी 11 साल की बच्ची के साथ ही दुष्कर्म करता रहा। उसने ये कृत्य छह महीने तक किया। बच्ची छठी कक्षा में पढ़ती है। बच्ची ने अपनी नानी को सारी बात बताई। लाइन पार थाना पुलिस ने बच्ची की नानी की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

 

बच्ची से दुष्कर्म के मामले की तहकीकात महिला एसआई कर रही हैं। बच्ची की नानी ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी 11 साल की दोहती ने उसको हिला देने वाली बातें बताईं। बच्ची ने बताया कि उसका पिता घर में ही रहता है, जबकि उसकी मां ड्यूटी जाती है। लगभग छह माह पहले उसकी मां ड्यूटी गई थी, तो पीछे से उसके पिता ने उसके भाई को कुछ पैसे देकर बाहर भेज दिया।

 

पीछे से उसका पिता उसे ऊपर के कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। वह रोई और बचाने की आवाज भी लगाई लेकिन घर में कोई नहीं था। डरती हुई वह उसके बाद कुछ नहीं बोल पाई। उसके पिता ने उसके बाद भी कई बार उसके साथ मुंह काला किया। सात-आठ दिन पहले भी यही बेशर्मी की। लेकिन वह अपनी मां को कुछ नहीं बता पाई। 
 

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच करवाने की कोशिश की। लेकिन नियम के अनुसार, ऐसे केस में नाबालिग बच्ची की मेडिकल जांच के लिए बच्ची की मां की सहमति अवश्य चाहिए। लेकिन यहां बच्ची की मां मेडिकल जांच करवाने के लिए सहमत नहीं हुई। बच्ची की नानी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें