फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बताए कमरे खाली करने पर दो पक्षों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-7 में सांखोल निवासी एक व्यक्ति द्वारा मकान मालिक को बिना बताए कमरे खाली करने पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से एक-दूसरे को चोटें आई हैं। दोनों तरफ से घायलों को शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां पहुंचने के बाद एक बार फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने थाना शहर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों का झगड़ा शांत कराया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

सांखोल निवासी इंद्रपाल ने सेक्टर-7 में प्ले स्कूल खोल रखा है और इस स्कूल को उसकी पत्नी मीना व बेटा नीरज संभालते हैं। इंद्रपाल ने बताया कि करीब एक माह पहले उन्होंने सेक्टर-7 में स्कूल के लिए दो कमरे किराए पर लिए थे। जिस वक्त उन्होंने कमरे लिए थे उस वक्त कमरों के आसपास गंदगी का माहौल था। यहां तक की पीने के पानी की सुविधा व शौचालय में सफाई तक नहीं थी। कमरे लेते वक्त मकान मालिक ने उन्हे सफाई व पीने के पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था, मगर वह अपने आश्वासन पर खरे नहीं उतरे। इसी के चलते उन्होंने गत दिवस मकान मालिक को बकाया किराया देकर कमरे खाली कर दिए। आरोप है कि वीरवार को मकान मालिक के परिवार के सदस्य आए और मकान बगैर बताए खाली क्यों किया, इसी बात लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं स्कूल का सामान भी बाहर फेंक दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों को उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में लाया गया। यहां पर जब चिकित्सकों द्वारा दोनों पक्षों का उपचार किया जा रहा था तो अचानक दोनों में एक बार फिर किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों ने यहां जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने शहर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। बताया गया है कि इस झगड़े में दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें