फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 50 हजार की नकदी सहित सोने-चांदी के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से 50 हजार की नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। गांव हड़ौदी निवासी एक व्यक्ति के मकान में घुसकर चोरों ने हजारों की नकदी सहित सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत बाढड़ा पुलिस थाने में सौंपी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हड़ौदी निवासी धर्मबीर ने बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार सहित घर पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर कमरे में रखी करीब 50 हजार की नकदी सहित सोने की अंगूठी व चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह जब वो सोकर उठे तो सारा सामान बिखरा मिला। इस पर उन्हें अनहोनी की अंदेशा हुआ और सामान की जांच करने पर वहां से नकदी व गहने गायब मिले। इसके तुरंत बाद उन्होंने मामले की सूचना बाढड़ा थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें