फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की का अपहरण कर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज करवाए हैं। घटना वीरवार रात की है।
पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय लड़की का वीरवार रात तीन युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया।
जिला पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि वीरवार की आधी रात पीड़िता अपने पिता को दुकान पर चाय देने गई थी। तभी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर तीन युवक आए और उसे अगवा करके खेतों में ले गए। आरोप है कि तीनों युवकों ने खेत में बने एक कमरे में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वारदात के बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब परिजनों को नाबालिग घर नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की। परिजनों को सुबह करीब सात बजे लड़की मिली तो उसने आपबीती बताई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर महिला पुलिस ने मौके पर पहुंच बयान दर्ज किए और नाबालिग को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें