फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बस चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
अज्ञात ट्रॉले की चपेट में आने से सूहरा गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार सूहरा गांव निवासी सतीश झज्जर-बहादुरगढ़ रूट पर चलने वाली एक निजी बस में चालक के तौर पर तैनात था। हर रोज की तरह रविवार देर शाम को भी बाइक पर सवार होकर वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने गांव के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात ट्रॉले की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई बिल्लू की शिकायत पर अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम सोमवार को सुबह होगा।
विज्ञापन

पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
मृतक के चचेरे भाई बिल्लू ने बताया कि मृतक सतीश के पिता मेहर सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं मृतक के दो लड़के हैं, जिसके चलते अब परिवार संभालने वाला घपर कोई नहीं रहा है क्योंकि सतीश अपने पिता का इकलौता बेटा था जिसकी अज्ञात ट्रॉले की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

वर्जन
जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जहां पर सोमवार को पोस्टमार्टम होगा व परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ट्रॉले की चपेट में आने से बस चालक की मौत
गांव सूहरा का रहने वाला था बस चालक
लेटनाइट 10 बजे


फोटो संख्या- 9 व 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें