ताला तोड़कर धर्मकांटे से 55 हजार की नकदी चोरी
ेबौंदकलां। गांव सांवड़ स्थित एक धर्मकांटे के गेट के ताले चटकाकर चोर हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। धर्मकांटा संचालक ने मंगलवार सुबह बौंदकलां थाना पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके का निरीक्षण कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सांवड़ निवासी दीपक ने बताया कि उनका गांव में बजरंग बली नाम से धर्मकांटा है। सोमवार शाम वह धर्मकांटे को ताला लगाकर अपने घर चला गया था। मंगलवार सुबह उसे सूचना मिली कि धर्मकांटे के गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंचा और रखे सामान व नकदी की जांच की। तो इस दौरान धर्मकांटे से करीब 55 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।