फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाऊस में रूके हुए थे एएसपी, शराब के नशे में घुस आए 5 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
गेस्ट हाउस में कुछ दिन के लिए वीआईपी कक्ष में ठहरे एएसपी शशांक कुमार सावन के कक्ष में शराबी घुस गए, जिन्हें एएसपी ने किसी तरह कमरे से बाहर निकाला। वहीं, इस दौरान उन्होंने पांचों शराबियों की पहचान भी पूछी और फिर झज्जर थाना एसएचओ को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।
झज्जर थाना में दर्ज करवाई गई शिकायत में आईपीएस शशांक कुमार सावन ने बताया है कि वह गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। इस दौरान एक व्यक्ति शराब के नशे में वीआईपी सुईट में घुस आया। इस पर उन्होंने तुरंत उसे ड्राईंग रूम से होते हुए बाहर निकाल दिया। जब वे बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि चार लोग कॉरिडोर में खड़े हुए शराब पी रहे हैं। उनके हाथ में रॉयल स्टैग की बोतल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने आवाज दी तो दो लोग भाग गए। बाकी के तीन ने अपनी पहचान निमाणा निवासी हवा सिंह, डीघल निवासी मनोज व सुरेश के तौर पर बताई। जिस पर उन्होंने झज्जर थाना एसएचओ को सूचित किया। मामले में पुलिस के द्वारा पांचों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
वर्जन
गेस्ट हाउस में कुछ लोग शराब के नशे में घुस आए थे तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- शशांक कुमार सावन, एएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें