फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के मामले में थाने में बैठी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप के मामले में थाने में बैठी पंचायत
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने दो देवरों पर नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को मामले में थाने में पंचायत हुई। पति ने समझौता न करने पर तलाक देने की धमकी दी। बाद में महिला ने पुलिस से गुहार लगाई कि वह अब कोई कार्रवाई नहीं चाहती। महिला ने लिसाड़ी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सोमवार रात उसके साथ गैंगरेप किया गया। महिला के पति ने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी ने फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया, जबकि सच्चाई पारिवारिक विवाद था। एसओ लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम का कहना है कि महिला अब कोई कार्रवाई नहीं चाहती। थाने में महिला के परिजन आए थे। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें