फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो गाड़ी छीनने और पेट्रोल पंप लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो माह पहले मांडोठी में स्कार्पियो गाड़ी छीनने और भापड़ोदा गांव में पेट्रोल पंप से नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने उक्त वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

दरअसल, मार्च माह में गांव भापड़ोदा व मांडोठी के एरिया से लूटपाट की घटनाएं हुई थी। पुलिस ने अलग-अलग जेलों में बंद तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की तो उक्त वारदात का खुलासा हुआ। मांडोठी निवासी योगेंद्र ने 7 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बहादुरगढ़ से मांडोठी जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने हथियारों के बल पर उसकी स्कार्पियो गाड़ी लूट ली थी और फरार हो गए थे। वहीं 11 मार्च को भापड़ोदा गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। भापड़ोदा निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पेट्रोल पंप पर दो बाइक पर पांच बदमाश सवार होकर पहुंचे और आलमारी में रखे पैसे हथियारों के बल पर लूटकर ले गए। इस घटना में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी मांडोठी उप निरीक्षक कृष्ण ने बताया कि दोनों मामलों में अलग-अलग जेलों में बंद तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने सचिन उर्फ पेंदा निवासी गांव डाबोदा कलां, जो झज्जर की दुलीना जेल में बंद था, निशांत पुत्र संजय निवासी खेड़ी सांपला जिला रोहतक जो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था तथा रोबिन उर्फ रमीन उर्फ मोमिन निवासी खेड़ी सांपला, जो सोनीपत जेल में बंद था, तीनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई तो दोनों वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी सचिन व रोबिन के कब्जे से उनकी निशानदेही पर पेट्रोल पंप पर की गई लूटपाट की वारदात में छीनी गई राशि को बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें