फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी झंडा सिंह के पौत्र से गन प्वाइंट पर बदमाशों ने छीनी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। गांव नाहरी के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी झंडा सिंह दहिया के पौत्र को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश उनकी गाड़ी छीन ले गए। पीड़ित ने घर आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामला दिल्ली क्षेत्र का होने के कारण रोहिणी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नाहरी निवासी मुकेश दहिया स्वतंत्रता सेनानी झंडा सिंह दहिया के पौत्र है। मुकेश ने बताया कि वह 16 मई को अपनी टोयटा गाड़ी में सवार होकर किसी काम से दिल्ली गए थे।
विज्ञापन

गांव खेड़ा के पास सेक्टर-34 में गाड़ी से उतारकर हुए फरार
जब वह गांव खेड़ा के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर उन्हें रास्ते पर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते हथियारबंद युवकों ने उन्हें गन प्वाइंट पर काबू कर लिया। बदमाशों ने उसकी गाड़ी में ही उन्हें बंधक बना लिया। वह गाड़ी को इधर-उधर घुमाते रहे। बाद में गांव खेड़ा के निकट सेक्टर-34 के पास उसे गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। गाड़ी में उसके कई कागजात भी थे।
उन्होंने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। दिल्ली क्षेत्र का मामला होने के चलते रोहिणी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने की बदमाशों को काबू करने की मांग
गांव नाहरी के ग्रामीणों को जब स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र के साथ हुई लूट का पता लगा तो उन्होंने जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों ने इस मामले में तुरंत ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें