फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीते समय हुआ झगड़ तो बेल्ट से घोंट से दिया था गला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
बहु गांव के बस स्टैंड पर खोखे में 27 मार्च की रात को हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। खानपुर गांव निवासी आरोपी संदीप ने राजेंद्र का मर्डर इसलिए किया था कि वो शराब पीते समय उसे गाली दे रहा था। इसी बात से खुंदक खाकर आरोपी संदीप ने अपनी बेल्ट से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने राजेंद्र के पास रखी उसकी कमीज को उसी के गले में डाल दी। हत्या को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। लेकिन आरोपी एक गलती कर बैठा कि उसने तलाव गांव के जलघर में तैनात कर्मचारी का मोबाइल चुरा लिया। इसके चलते वह पुलिस ने धर दबोचा। चोरी के आरोप में पकड़ा गया तो पुलिसिया पूछताछ में टूट गया और ब्लाइंड मर्डर का राज भी खोल दिया।
गौरतलब है कि 27 मार्च को बहु गांव के बस स्टैंड पर रखे एक खोखे में राजेंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गुत्थी सुलझाने लिए पुलिस दो दिन से लगी हुई थी लेकिन कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। इसी दौरान तलाव गांव के जलघर में तैनात ओमप्रकाश ने शिकायत देते हुए बताया कि वह जलघर में तैनात था। इसी दौरान एक युवक ने वहां आकर उससे पानी मांगा। जब वह पानी लेने के लिए गया तो पीछे युवक उसकी चारपाई पर रखे मोबाइल को लेकर फरार हो गया। पानी मांगने वाले युवक ने अपनी पहचान खानपुर खुर्द निवासी संदीप बताई थी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक को छुछकवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक से जब पूछताछ की तो उसने बहु के ब्लाइंड मर्डर का भी खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी संदीप उर्फ ओड़े निवासी खानपुर खुर्द ने गाली गलौच व मारपीट की रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी संदीप ने बताया कि 27 मार्च की रात को राजेंद्र उर्फ लाला के पास चला गया, उन दोनों ने मिलकर शराब पी। लाला उसे गालियां देने लगा। उसने पहले भी उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की थी। यही रंजिश रखते हुए उसने अपनी बेल्ट उतारकर राजेंद्र उर्फ लाला के गले में डाल कर खींच ली और उसे मार दिया। मौत होने पर साथ में रखी उसकी कमीज को उसी के गले में बांधकर छोड़ दिया और मौके से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी संदीप को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें