फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी के आदेशों पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और अधिकारियों के साथ हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए जिला उपायुक्त द्वारा एक दिन पहले नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। डीसी के आदेशों पर शहर के सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन के नजदीक वीरवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नप की टीम और अधिकारियों के साथ अतिक्रमणकारियों का साथ देते हुए भाजपा के मनोनीत पार्षद ने हाथापाई की। इसकी शिकायत नगर परिषद ईओ की ओर से सेक्टर-6 चौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
वीरवार को नगर परिषद के कर्मचारी जैसे ही सेक्टर-6 मोड़ पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे तो वहां पर पहले तो अतिक्रमणकारियों द्वारा ही टीम का विरोध किया गया। काफी देर तक जद्दोजहद के बाद टीम ने कुछ अतिक्रमण हटाया। उसी दौरान वहां पर भाजपा के मनोनीत पार्षद पालेराम शर्मा अतिक्रमण करने वालों के हक में पहुंच गए और नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को अतिक्रमण न हटाने के लिए कहा। मगर उनके बीच तनातनी बढ़ गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। नगर परिषद के ईओ अपूर्व चौधरी ने भाजपा मनोनीत पार्षद पालेराम शर्मा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इसमें किसी तरह का कोई केस दर्ज नहीं हो पाया है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि अतिक्रमणकारियों सोनू व उनके पक्ष में आए राजपाल शर्मा ने कर्मचारियों को जाति सूचक शब्द भी कहे और गाली गलोच किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। ईओ के अनुसार उक्त लोगों ने नगर परिषद कर्मचारी राकेश के साथ भी मारपीट की है। ईओ ने यह शिकायत पुलिस के अलावा जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक झज्जर, उपमंडल अधिकारी (ना.) और थाना शहर प्रभारी को भी दी है।
विज्ञापन

नप अधिकारी करते हैं रेहड़ी चालकों को परेशान : पालेराम शर्मा
भाजपा के मनोनीत पार्षद राजपाल शर्मा पाले का कहना है कि उन्होंने किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ कोई अभद्र व्यवहार या हाथापाई नहीं की। वे केवल अधिकारियों से गरीबों को परेशान करने न करने की गुहार लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी सेक्टर-6 मोड़ पर बने मॉल के मालिक के इशारे पर गरीबों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
सेक्टर-6 चौकी प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि नगर परिषद ईओ की ओर से अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ मार पिटाई की शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें