फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले की चेपट मे आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
रेवाड़ी रोड पर वीरवार को एक ट्रॉले की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसको पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार कुलाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से बुजुर्ग को पुलिस उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लेकर आई तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार कुलाना की ढाणी के पास बस से उतरकर रोड क्रॉस करते समय ट्रॉले की चपेट मे आकर करतार सिंह (80) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में करतार सिंह को कुलाना के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायल करतार सिंह को नागरिक अस्पताल झज्जर लाया गया। नागरिक अस्पताल में डाक्टरों ने करतार सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मृतक निजी काम से रेवाड़ी गया था, अपना काम खत्म करने के बाद वह बस में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जब वह कुलाना ढाणी के पास कन्हैया पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो अचानक एक ट्रॉले कि चपेट में आ गया। मृतक करतार अपने भांजे के पास अहरी गांव में रहता था। दुर्घटना के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के भांजे पवन के बयान पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करके फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें