चरखी दादरी (ब्यूरो)। पिछले दिनों महेंद्रगढ़ चौक के समीप से चुराया गया ट्रक शहर पुलिस ने सोमवार को नूंह क्षेत्र से बरामद किया है पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को भी पकड़ लिया है।
महेंद्रगढ़ चौक क्षेत्र निवासी नरेंद्र कुमार ने शहर पुलिस को शिकायत दी थी कि 20 सितंबर को नूंह निवासी चालक मोहम्मद उजैद उसके ट्रक को लेकर किसी कार्य से बाजार में गया था, लेकिन वह नहीं लौटा। ऐसे में पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत पर मोहम्मद उजैद पर चोरी का केस दर्ज किया था। इसे लेकर सिटी थाना के एएसआई सोमबीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम 25 सितंबर को नूंह पहुंची। पुलिस टीम ने नूंह क्षेत्र से ट्रक को बरामद कर आरोपी ड्राइवर को दबोच लिया।